Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को देवली स्थित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का मासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान भवन, बिस्तर, खेल परिसर, शिक्षा, भोजन की गुणवत्ता, डाइट स्केल, साफ-सफाई, मनोवैज्ञानिक परामर्श और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाएं देखीं। संस्थान में पंजीकृत 86 बालकों में से 48 उपस्थित मिले। न्यायाधीश ने रजिस्टरों की जांच कर बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
महिला प्रकोष्ठ की प्रतियोगिता आयोजित
वहीं राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ का उद्घाटन एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. पीएम वर्मा ने छात्राओं को शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. शकीला नकवी ने उच्च शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर बनने तथा डॉ. सुमन मीना ने आत्मरक्षा और निडरता का संदेश दिया।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा मीना ने कार्यकारिणी गठन और आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। मेहंदी प्रतियोगिता में मेघा ग्वाला प्रथम, मनीषा माली द्वितीय और तंज़िला तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सुमन मीना और करिश्मा मीना का सहयोग रहा।


