Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में अस्पताल गेट पर जमावड़ा, नामांकन की पार्किंग से बढ़ी परेशानी

देवली में अस्पताल गेट पर जमावड़ा, नामांकन की पार्किंग से बढ़ी परेशानी


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप जिला अस्पताल देवली के मुख्य गेट के बाहर फल-सब्जियों के ठेले लगने और बेतरतीब वाहन पार्किंग से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

अस्पताल में पहले से ही मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ रहती है। ऐसे में गेट के बाहर ठेले लगने से रास्ता संकरा हो रहा है और हादसों की आशंका बढ़ रही है। वहीं उपचार के लिए आने वाले मरीजों के परिजन बाइक और चारपहिया वाहन भी गेट के आसपास खड़े कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन के चलते उपखंड प्रशासन ने वाहनों की पार्किंग के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली परिसर निर्धारित किया है। इसके बावजूद प्रत्याशी और उनके समर्थक न्यायालय के पीछे तहसील वाली गली में वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे रास्ता बाधित होने के साथ आसपास की कॉलोनी के लोगों को भी परेशानी हो रही है।

अस्पताल के मुख्य गेट को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त रखने के साथ ही नामांकन के दौरान निर्धारित पार्किंग व्यवस्था की पालना सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि मरीजों, लोगों और कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।

देवली में निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here