Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली नगर की ओर से आगामी रविवार 25 अक्टूबर को शहर में पथ संचलन निकाला जाएगा।
पथ संचलन के लिए स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण सुबह 9 बजे टीनशेड अटल उद्यान गौरव पथ पर होगा। आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया है। संघ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पथ संचलन टीन शेड, अटल उद्यान से प्रारंभ होकर जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, आनंद चौक, ममता सर्कल, छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और शीतला माता मंदिर, एजेंसी एरिया होते हुए गौरव पथ के रास्ते पुनः टीनशेड अटल उद्यान पहुंचेगा।
नगर के लोगों से पथ संचलन के मार्ग पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करने का आग्रह किया गया है। वहीं पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणेशवेश में शामिल होंगे।


