Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली के अर्णव, लंदन में सिटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट बने

देवली के अर्णव, लंदन में सिटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट बने


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मूल के निवासी और वर्तमान में लंदन में रह रहे प्रणव अग्रवाल के पुत्र अर्णव अग्रवाल ने लंदन की प्रतिष्ठित ‘सिटी यूनिवर्सिटी’ के छात्र संघ चुनावों (SU President) में जीत हासिल की है।

बिजनेस मैनेजमेंट विद मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे अर्णव ने अपनी प्रतिभा के दम पर विदेशी धरती पर अपनी नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की है। विश्वविद्यालय में गत 9 मार्च से 23 मार्च तक चली लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद एक अप्रैल को घोषित हुए परिणामों में अर्णव को विजेता घोषित किया गया। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में करीब 30 हजार छात्र अध्ययनरत हैं, जिनके बीच अपनी पहचान बनाना और विश्वास जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। अर्णव की इस जीत की जानकारी उनके चाचा राघव गुप्ता ने दी है। अर्णव शहर के किसान टॉकीज के समीप निवासी जय दयाल गुप्ता के पौत्र हैं, जिनका हाल ही निधन हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d