Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से रवाना होगी रणथंभौर गणेशजी की 26वीं पदयात्रा

देवली से रवाना होगी रणथंभौर गणेशजी की 26वीं पदयात्रा


Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शनों के लिए 26वीं पदयात्रा इस वर्ष 29 अगस्त को सुबह 7:30 बजे गणेश रोड स्थित गौरीशंकरजी की बगीची से रवाना होगी।

यात्रा से जुड़े दीपक शर्मा ने बताया कि संत कुमार शर्मा (गंगागुरिया) की प्रेरणा से आयोजित हो रही यह पदयात्रा विजयगढ़, नगरफोर्ट, उनियारा, चौथ का बरवाड़ा और खेतड़ी के बालाजी होते हुए 3 सितंबर को रणथंभौर पहुंचेगी। यात्रा में ध्वज सेवक के रूप में मुन्ना बैरवा, गोविंद प्रजापत एवं पोलू बैरवा सेवा देंगे। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं। समिति में विजय नारायण मंगल, विनोद बंसल, तपन मंडल, दयाशंकर, अनुज, अर्जुन सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। यात्रियों के लिए मार्ग में आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here