Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती का जयपुर से बारां जाते समय रविवार को देवली में अल्पसंख्यक मोर्चा व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान सरकारी हॉस्पिटल के बाहर, पेट्रोल पंप चौराहे एवं डाक बंगला में शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील कुरैशी, रहीस खान ,अयूब अब्बासी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कहा कि मौजूदा समय में पूरे विश्व में अशांति का माहौल है। लेकिन भारत में किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है व फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
ऐसे ही राजस्थान भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव तैयारी में जुटने की बात कही। प्रवास में प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर, प्रदेश मंत्री वकार खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रशीद कुरैशी का भी स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता महेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, रवि बलसोरा, दिनेश जैन, सुनील जैन, प्रकाश चंदेल, शादाब रिजवी, जावेद, फारूक हुसैन, गुलशेर खान, मनोज सैनी, इदरीश खान, नजमुद्दीन खान, शिवराज सैनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



