Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला ने लगाए अपने पति के साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप

महिला ने लगाए अपने पति के साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप

हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के चांदादंड निवासी एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ वहीं के 7 जनों ने कुल्हाड़ी व लकड़ी डंडों से मारपीट की।

जिससे पीड़िता का पति गंभीर घायल हो गया।‌ प्रार्थी संतरा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति भंवरलाल पिछले दिनों खेत में बंधी हुई गाय को लेने खेत पर गया था। इस दौरान रामेश्वर पुत्र कालूराम मीणा निवासी चान्दाढण्ड मय हथियार अपनी पत्नी के साथ वहां आ धमका। आरोप लगाया कि आते ही उन्होंने भंवर लाल पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर भंवरलाल को मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। पीछे से खेत में छिपे हुए कुलदीप पुत्र रामेश्वर, बबलू पुत्र ओंकार, रोहित पुत्र अम्बालाल, काली पत्नी रामेश्वर, प्यारेलाल पुत्र बलदेव लुहार, पूरण पुत्री रामेश्वर ने भी अचानक बाहर आकर लाठी डण्डे से वार कर किया।

रामेश्वर ने सरिए के वार से भंवरलाल के हाथ पैर भी तोड़ दिए। मरा हुआ समझकर सभी आरोपी भाग गए। आरोप लगाया कि हमलवारों ने भंवरलाल के गले से सोने की चैन, हाथ की अंगूठी, एंड्राइड फोन तथा पर्स में रखे करीब साढ़े 17 हजार रूपए भी छीन कर ले गए।‌

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d