Tuesday, November 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया

गुरु नानक देव जी के संदेशों को किया याद


Deoli News 24 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मंगलवार को देवली में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय गुरुद्वारे को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया।

कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों की तरह सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद गुरुद्वारे में ज्ञानी द्वारा मधुर शब्द कीर्तन किया गया, जिसे सुनकर संगत भावविभोर हो गई। इस दौरान गुरु नानक देव के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु जी के ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ के सिद्धांत आज भी मानवता को सही राह दिखाते हैं। इस अवसर पर सिख, पंजाबी, बिलोची और सिंधी समाज सहित गुरु नाम लेवा संगत ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सर्वधर्म के लोगों ने एक ही पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में समाज के लोगों , युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया तथा सेवा कार्यों में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here