Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से सांवरिया सेठ के लिए बुधवार से दौड़ेगी रोडवेज की नई...

देवली से सांवरिया सेठ के लिए बुधवार से दौड़ेगी रोडवेज की नई बस

पहली सुबह होगा स्वागत, 30 यात्रियों ने पहले ही कराई बुकिंग


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सांवरिया सेठ के दर्शनार्थियों के लिए एक अप्रैल का दिन बेहद खास होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा बुधवार से विधिवत रूप से शुरू होने जा रही है।

इस बस के शुरू होने से अब श्रद्धालुओं को बसें बदलने या वाहनों के महंगे सफर से मुक्ति मिल जाएगी। देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि बस शुरुआत को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे से ही बस स्टैंड पर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी, जहां नई बस को फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के लोग भी मौजूद रहेंगे। इस मौके राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ भी उपस्थित रहेंगे। बस सेवा को लेकर यात्रियों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है और अब तक करीब 30 यात्रियों ने ऑनलाइन अपनी सीट बुक करवा ली है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार यह नई 3×2 सीटिंग बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुंचेगी।

यहां से जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रास्ते होते हुए यह बस सुबह 10:40 बजे श्रद्धालुओं को सीधे सांवरिया जी पहुंचा देगी। वापसी में यही बस दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुंचेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d