Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबदला मौसम का मिजाज: गर्जना के साथ बरसे बदरा

बदला मौसम का मिजाज: गर्जना के साथ बरसे बदरा

गर्मी से मिली राहत, लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और शाम ढलते-ढलते बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ कुछ मिनटों तक हुई बारिश ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया।

दिनभर की तपिश के बाद हुई इस हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। शाम 6 बजे तक आसमान बादलों से घिरा रहा और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहा। हालांकि कुछ देर की इस बारिश से शहर की सड़कें पानी से तरबतर हो गईं। प्रकृति के इस बदले रूप ने जहाँ आमजन को सुकून दिया, वहीं अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसलों को इस बेमौसम बारिश से खासा नुकसान पहुंचा है।

कई किसानों की कटी हुई फसलें खेतों में ही भीग गई हैं, जिससे फसल खराब होने का डर सता रहा है। दिन में कई बार बादल छाने के बाद शाम को हुई इस बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। फिलहाल क्षेत्र में शाम तक मौसम ठंडा बना हुआ है, लेकिन फसलों को हुए नुकसान ने किसानों को मायूस कर दिया है। हनुमान नगर क्षेत्र में ओले भी गिरे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d