Sunday, November 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधानसभा क्षेत्र के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधन व मरम्मत के लिए...

विधानसभा क्षेत्र के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में संसाधन व मरम्मत के लिए 19.24 लाख रुपए मंजूर


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता व भवन मरम्मत के लिए 19 लाख 24 हजार रुपए की राशि मंजूर हुई हैं। बजट घोषणा में प्रगतिरत आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जारी इस स्वीकृति से संबंधित केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर उनियारा उपखंड क्षेत्र के चौरू प्रथम आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एक लाख 15 हजार रुपए, गुदलिया के लिए 2 लाख 42 हजार रुपए, शिवदासपुरा के लिए 2 लाख 38 हजार रुपए तथा बोसरिया के लिए 2 लाख 42 हजार रुपए तथा सोप द्वितीय आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 2 लाख 42 हज़ार रुपए की राशि स्वीकृत हुई हैं। वहीं देवली उपखंड क्षेत्र के हिसामपुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए, कंवरपुरा के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए, चंदवाड़ के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए तथा नयागांव गोठड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भी 2 लाख 11 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।

इन आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वीकृत राशि से इलेक्ट्रॉनिक मोटर, विद्युत उपकरण पंखे, बल्ब, शौचालय में चाईल्ड फ्रेंडली टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ, नल फिटिंग, पानी की टंकी, छत, खिड़कियों, फर्श की मरम्मत, आंगनबाड़ी पर बाला चित्रकारी व डिस्टेम्पर कार्य तथा चिल्ड्रन पार्क विकसित करने सहित अन्य आवश्यक संसाधन के कार्य करवाएं जाएंगे। यह जानकारी विधायक कार्यालय ने दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here