Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक लावारिस मिली

अवैध बजरी परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक लावारिस मिली


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार देवली पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं।

थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम चांदली और पनवाड़-चांदली रोड पर नाकाबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टरों से बजरी खाली कर और वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश ली गई। जब्त किए गए दो ट्रैक्टरों में अवैध बजरी भरी हुई थी, जबकि तीसरा ट्रैक्टर एनएच-52 पर अग्रसेन कॉलेज के पास लावारिस हालत में मिला। जिसे धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, इमरान खान, पुलिसकर्मी प्रेमराज समेत की भूमिका रही।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d