Friday, October 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर काम करें


Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने गुरुवार को देवली दौरे के दौरान देवली देहात, नासिरदा और दूनी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए जुटने को कहा।

बैठक की शुरुआत विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान देवली नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन एवं नवनिर्वाचित पार्षदों ने विधायक का स्वागत किया तथा उन्हें सांवरिया सेठ का चित्र भेंट किया। विधायक गुर्जर ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को विजय दिलाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं और पार्टी में टिकट किसी एक कार्यकर्ता को ही मिलेगा। पार्टी स्तर पर सर्वे के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। जिसे भी टिकट मिले, सभी कार्यकर्ता उसके साथ मिलकर भाजपा को विजयी बनाने का कार्य करें।

बैठक में दूनी पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी, देवली पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी, उपाध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व प्रधान शकुंतला वर्मा, देवली देहात अध्यक्ष सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here