Deoli News 9 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव में शुक्रवार को ज्वार के खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे फसल को नुकसान से बचाने में मदद मिली। फायरमैन नीरज चौधरी के जानकारी के अनुसार इससे पहले सुबह करीब 9:30 बजे खेत में आग लगने की सूचना मिली।इसी तरह रूपारेल निवासी प्रहलाद मीणा के ज्वार की फसल में भी आग लगी थी। आग तेजी से फैलने की आशंका के बीच ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रयास किए और आग पर नियंत्रण पाया। आग बुझाने में दमकल का भी सहयोग रहा।



