Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर पटेल नगर स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में प्रदोष के अवसर पर 22 नवम्बर शाम को अन्नकूट भोग का आयोजन किया जाएगा।
इसे लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति प्रदोष पर भगवान नर्वदेश्वर महादेव को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। शाम को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महादेव को भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर परिसर में अन्नकूट भोग बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।



