Monday, November 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk290 बच्चों की जांच में कई नमूनों में फ्लोराइड अधिक मिला

290 बच्चों की जांच में कई नमूनों में फ्लोराइड अधिक मिला


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली ब्लॉक के सात गांवों में 290 स्कूली बच्चों की दन्त फ्लोरोसिस जांच की गई। राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के तहत 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की जांच कर संभावित मरीजों के मूत्र नमूने लिए गए, जिनमें कई नमूनों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक पाई गई।

जांच सातखेजड़ा, निवारिया, कंवरपुरा, धांधोली, पोल्याड़ा, सिरोही एवं पनवाड़ गांवों में की गई। इस दौरान बच्चों, ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ को सुरक्षित पेयजल के उपयोग तथा फ्लोराइड युक्त पानी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। जिला टीम ने संबंधित ब्लॉक को बच्चों को दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सीएमएचओ डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में फ्लोरोसिस की रोकथाम के लिए नियमित सर्वे, स्क्रीनिंग एवं जांच गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

वहीं जिला फ्लोरोसिस सलाहकार डॉ. पूनम गर्ग ने बताया कि लंबे समय तक अधिक फ्लोराइड युक्त पानी पीने से दांतों एवं हड्डियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, तंबाकू, गुटखा एवं सुपारी से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस दौरान बच्चों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here