Monday, November 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकॉलेज में गूंजा लोकतंत्र का संदेश, तो नन्हे भक्तों ने गुरुद्वारे में...

कॉलेज में गूंजा लोकतंत्र का संदेश, तो नन्हे भक्तों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को लेकर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ईएलसी प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व और संवैधानिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश फैलाने का आह्वान किया। दूसरी ओर गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय पलाक्षी प्री स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को गुरुद्वारा साहिब का शैक्षणिक व आध्यात्मिक भ्रमण कराया गया। सिर पर रुमाल बांधे बच्चों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा शबद कीर्तन व गुरुवाणी का श्रवण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वागत के बाद ग्रंथी जी ने बच्चों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से अवगत कराया।

जिसके बाद सभी ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। स्कूल संचालक रोहित जैन ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में सर्वधर्म समभाव और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here