Saturday, October 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआधी रात को कानों पर हमला! सोते व्यक्ति के सोने के झेले...

आधी रात को कानों पर हमला! सोते व्यक्ति के सोने के झेले तोड़ ले गए बदमाश

30 ग्राम सोने के झेलों की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में बघेरा रोड स्थित मकान में पत्नी के साथ सो रहे एक व्यक्ति के कानों से अज्ञात बदमाश सोने के झेले तोड़कर फरार हो गए। वारदात शनिवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

लूटे गए सोने का वजन करीब 30 ग्राम और कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार हिसामपुर निवासी रामप्रसाद कीर अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था इस वक्त काले कपड़े पहने दो बदमाशों ने उनके कानों से सोने के झेले तोड़ लिए और भागने लगे। पीड़ित दंपती ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह, देवली सीओ मदन ढाका सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी हिसामपुर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।

देवली से पुलिस की टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। मौके से एक लोहे का औजार भी मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here