Monday, October 12, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में युवक पर चाकू से हमले की आशंका, सीने पर मिला...

देवली में युवक पर चाकू से हमले की आशंका, सीने पर मिला कट का निशान

स्टेट बैंक चौराहे के पास की घटना, सीसीटीवी फुटेज सामने आया; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य बाजार में स्टेट बैंक चौराहे के समीप एक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमला किए जाने की आशंका का मामला सामने आया है। घायल युवक को उपचार के लिए देवली अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उसके सीने पर करीब दो से तीन इंच का कट का निशान मिला। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रोहित साहू पुत्र बिरधीचंद, निवासी अजमेरी गेट, केकड़ी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर तीन युवक बैठे थे। लोगों का अनुमान है कि इसी दौरान स्विफ्ट कार में तीन-चार अन्य युवक वहां पहुंचे। उनके बीच पहले धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसके बाद एक युवक पर नुकीली वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि संघर्ष के बीच चाकू दिखाई दिया था। हालांकि घायल युवक ने चाकू से हमले की बात से इनकार करते हुए बाइक से गिरने की बात कही है। घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज और युवक के सीने पर मिले कट के निशान को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर देवली डीएसपी मदनलाल ढाका, सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब सहित पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच करते हुए संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here