Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार संचालित ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ के तत्वावधान में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ।
नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने का सशक्त संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपने जीवंत मंचन के जरिए दिखाया कि किस तरह नशे की लत परिवारों को बर्बाद करती है, युवाओं के भविष्य पर गहरा नकारात्मक असर डालती है और समाज में नई चुनौतियाँ खड़ी करती है। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन तथा ‘नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र’ की नोडल अधिकारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सह-नोडल अधिकारी दिनेश कुमार मीणा और सदस्य राम प्रसाद चौधरी व प्रियंका शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा। युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज में नशा-मुक्ति का प्रसार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
“रघुनाथपुरा विद्यालय में बाल शोध मेला आयोजित”
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा में सोमवार को बाल शोध मेले का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में एपीएफ के राजेश शर्मा, पीईईओ रविशंकर मीणा एवं संस्था प्रधान कन्या मीणा सहित शिक्षक मौजूद रहे। मेले का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना रहा।



