Friday, November 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोक्षधाम समिति ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा

मोक्षधाम समिति ने प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा


Deoli News 27 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली मोक्षधाम समिति की बैठक गत 22 नवंबर को आयोजित हुई। बैठक में गत 14 अगस्त से 22 नवंबर तक की अवधि का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया।

व्यवस्थापक पंकज जैन सर्राफ और चन्द्रभान गोयल ने बताया कि इस अवधि में सहयोग राशि के रूप में 1,10,150 रुपए, दाह संस्कार के लिए लकड़ी से 1,36,600 रुपए तथा गोलक से 22 हजार 671 रुपए सहित कुल 2,69,421 रुपए की आय प्राप्त हुई। इस दौरान लकड़ी पर 1,77,900 रुपए, वेतन मद में 15,000 रुपए तथा अन्य खर्चों पर 9,430 रुपए व्यय किए गए। सभी खर्चों के बाद समिति के पास 67,091 रुपए की राशि शेष रही। बैठक में सात पंखे गुप्त दान से तथा छह पंखे बबलू साहू पुत्र हरजीराम साहू की ओर से भेंट किए जाने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा तीन दाह संस्कार के लिए लकड़ी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। बैठक में आगामी दिनों में मोक्षधाम में नारियल मशीन लगाने, अनावश्यक एवं कांटेदार पेड़ों की कटाई व सफाई, लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने तथा चिल्ड वाटर प्लांट लगाने जैसे कार्य करवाने पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्य रूपम जिंदल, सुरेश गोयल, अमित बड़जात्या, नीरज जैन, रोहित, राकेश ओसवाल, आशीष पंचोली, दिनेश जैन सर्राफ, राजीव भारद्वाज और राजन नामा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here