Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार द्वारा जारी 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में टोंक जिले की कमान अब चर्चित आईएएस टीना डाबी को सौंपी गई है, जो निवर्तमान कलक्टर कल्पना अग्रवाल का स्थान लेंगी।
यूपीएससी 2015 की ऑल इंडिया टॉपर टीना डाबी अपनी कार्यशैली और सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण देशभर के युवाओं की प्रेरणा स्रोत रही हैं। इससे पहले बाड़मेर और जैसलमेर में कलक्टर रहते हुए उन्होंने ‘नवो बाड़मेर’ स्वच्छता अभियान और विस्थापित हिंदुओं के पुनर्वास सहित ऐतिहासिक कार्यों से प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी और दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक है आईएएस टीना डाबी।



