Saturday, October 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखेत पर गए परिवार पर हमले का आरोप, महिला से अभद्रता की...

खेत पर गए परिवार पर हमले का आरोप, महिला से अभद्रता की भी शिकायत: तीन घायल


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कुचलवाड़ा कलां गांव में खेत पर काश्त करने गए एक परिवार के साथ मारपीट और हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विक्रम निवासी देवली ने कई लोगों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में महिला के साथ अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। प्रार्थी विक्रम मीणा के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 11:30 बजे वह अपनी मां और छोटे भाई अंकित मीणा के साथ खसरा नंबर 880, 882 और 883 सहित करीब साढ़े छह बीघा जमीन पर जुताई व खेत की देखभाल के लिए गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें खेत की तारबंदी और खंभे टूटे हुए मिले। साथ ही, नए पत्थर लगाकर जमीन पर पाउडर लाइन खींची हुई दिखाई दी। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान रतन लाल भील, गणेश, मनभरी, लक्ष्मी, सीमा, रामराज भील, इमरान खान सहित करीब 8-10 अन्य लोगों ने कथित तौर पर एकराय होकर कुल्हाड़ी, लोहे के सरिये, तलवार, दांतली और पत्थरों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में अंकित मीणा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। विक्रम मीणा और उनकी मां के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किए जाने, जातिसूचक गालियां देने तथा दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है। शिकायत के मुताबिक, शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से चले गए। घटना के बाद विक्रम ने फोन पर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रमेश मीणा और जयसिंह मीणा घायलों को अस्पताल लेकर गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं और उन्हें सिर, चेहरे, सीने तथा पीठ पर चोटें आई हैं।

पीड़ित पक्ष ने हनुमान नगर थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here