Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति की लंबाई करीब 6 फीट है, चेहरे पर दाढ़ी है और वह कंधे पर कपड़े चद्दर रखे हुए है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से कहा है कि अपने आसपास सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत देवली पुलिस को सूचित करें। किसी व्यक्ति को केवल हुलिए या पहनावे के आधार पर संदिग्ध न मानें और न ही बिना पुष्टि के कोई जानकारी साझा करें। संबंधित व्यक्ति के संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे। वही उक्त संदिग्ध ने शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्क के समीप से स्कूटी चुराने की कोशिश की है। हालांकि स्कूटी मालिक ने भी पकड़ने की कोशिश की। लेकिन संदिग्ध भाग छूटा। वहीं सूचना पर देवली थाना पुलिस भी संदिग्ध की तलाश में जुटी है।



