Sunday, October 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में गल्ले से चोरी का खेल खत्म! आरोपी महिला गिरफ्तार

देवली में गल्ले से चोरी का खेल खत्म! आरोपी महिला गिरफ्तार

  • नकदी और ईयरबड्स बरामद

  • बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक दुकान में हुई चोरी का मामला

  • सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान


Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने दुकानों के गल्लों से चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1100 रुपए की नकदी और एक जोड़ी ईयरबड्स बरामद किए हैं।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के अनुसार पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशानुसार तथा और पुलिस उप अधीक्षक देवली मदन ढाका के निर्देशन में उनके नेतृत्व में चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। मामले के अनुसार गत 14 अक्टूबर को देवली बस स्टैंड के पास पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस थाना देवली में 17 अक्टूबर को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर संदिग्ध महिला की पहचान के प्रयास किए।

जांच के दौरान 27 वर्षीय काजल पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी भूतिया खाल की गली बालचंद का पाड़ा थाना कोतवाली जिला बूंदी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के बाद चोरी गया सामान बरामद किया। बरामदगी में 1100 रुपए नकद और एक जोड़ी ईयरबड्स शामिल हैं। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपीय महिला ने बस स्टैंड स्थित पंचोली मोबाइल पेट्रोल पंप स्थित टेंट हाउस और पटवा बाजार से नकदी चुराई थी।

पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, पुलिसकर्मी मोहम्मद इस्माइल, प्रियंका, नीलम और शंकर लाल का सहयोग रहा। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज ने राज उगले है। इसी की मदद से पुलिस आरोपी महिला तक पहुंची। लिहाजा पुलिस इसी वजह से हमेशा कैमरा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करती है। जानकारी में सामने आया कि यह महिला सोशल मीडिया पर रील बाज है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here