Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआस्था के बढ़े कदम, पहली पदयात्रा बाबा के द्वार पहुंची

आस्था के बढ़े कदम, पहली पदयात्रा बाबा के द्वार पहुंची


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित भगवान पशुपतिनाथ महादेव एवं सेठ कल्पेश्वर बालाजी महाराज मंदिर से शिवनगर कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की प्रथम पैदल यात्रा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई।

आयोजन से जुड़े योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यह यात्रा सिरोही स्थित देहलवाल बाबा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। वही बाबा के ध्वज अर्पित किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष मुरली वैष्णव, मंदिर संरक्षक बालूराम चौधरी, फूलसिंह मीणा, संजय चौधरी, रमेश मीणा, राजेंद्र मीणा, और धनराज पाराशर सहित महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर रवाना हुए।

पहली बार आयोजित इस पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह था। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति और आस्था के साथ आगे बढ़े तथा रास्ते में धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। सिरोही पहुंचने के बाद देहलवाल बाबा के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here