Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessएआईपीएस स्कूल व 'आकाश' कोचिंग की साझेदारी, देवली में मिलेगी कोटा के...

एआईपीएस स्कूल व ‘आकाश’ कोचिंग की साझेदारी, देवली में मिलेगी कोटा के एक्सपर्ट्स की शिक्षा

जेईई, नीईईटी, ओलंपियाड परीक्षाओं के लिए मिलेगी इंटीग्रेटेड कोचिंग


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिक्षण संस्थान आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल (AIPS) ने शिक्षा जगत के दिग्गज संस्थान ‘आकाश’ के साथ आधिकारिक नॉलेज पार्टनरशिप की घोषणा कर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षा की सौगात दी है।

इस साझेदारी के बाद अब देवली के छात्र-छात्राओं को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्कूल डायरेक्टर मोहित मंगल ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए की गई इस पार्टनरशिप के तहत कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही जेईई, नीईईटी, ओलंपियाड और एनटीएसई जैसी परीक्षाओं के लिए इंटीग्रेटेड कोचिंग की सुविधा मिलेगी। खास यह है कि आकाश कोटा के चयनित और अनुभवी शिक्षक अब देवली में ही विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। स्कूल की नियमित पढ़ाई और कोचिंग के बीच बेहतर तालमेल के लिए यहाँ सिंक्रोनाइज्ड सिलेबस और स्कूल होमवर्क सपोर्ट की विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा विषय पर पकड़ मजबूत करने के लिए छात्रों को विशेष अध्ययन सामग्री, फ्लैश कार्ड्स, ट्रिकोपीडिया और ओलंपियाड हेतु प्रश्न बैंक उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की टेस्टिंग (AIATS) के जरिए विद्यार्थी देश भर के छात्रों के बीच अपनी योग्यता को परख सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश और अन्य जानकारियों के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 7374000020, 7374000030 अथवा 9414259873 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d