Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकब यूनिट लीडर कोर्स का समापन, सुविधाओं का लोकार्पण किया

कब यूनिट लीडर कोर्स का समापन, सुविधाओं का लोकार्पण किया


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में स्थानीय संघ मुख्यालय एजेंसी एरिया में चल रहे कब यूनिट लीडर प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।

स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि समारोह में भामाशाह व स्काउट गाइड के टोंक जिला उपाध्यक्ष उद्योगपति नवल मंगल के सहयोग से स्थानीय संघ कार्यालय परिसर में स्काउट व गाइड के लिए बनाए गए चार- चार यूनिट शौचालय व स्नानागार का लोकार्पण भी किया गया। मंगल ने कहा कि सेवा और अनुशासन ही स्काउट गाइड का पर्याय है। सभी यूनिट लीडर को आजीवन सेवाभावी कब को तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए। एसीबीईओ प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने यूनिट लीडर से विद्यालयों में कब यूनिट शुरू करने का आह्वान भी किया।

सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि एसीबीईओ द्वितीय प्रधानलाल मीणा, प्रभारी कमिश्नर प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, दामोदर प्रसाद वर्मा ने भी दलों को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d