Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदूनी व देवली में समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू

दूनी व देवली में समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा दूनी व देवली कृषि मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र के सरकारी तुलाई कांटे का शुभारंभ समिति अध्यक्ष कालीदेवी गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

पं रमेश पारीक ने विधिवत पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ इलेक्ट्रॉनिक कांटे का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम कांटे पर चने के कट्टे को तोला गया। इस दौरान समिति जनरल मैनेजर विनोद पहाडि़या, समिति लेखाकार सीताराम पंचौली, चेयरमैन प्रतिनिधि देवलाल गुर्जर, दूनी जीएसएसएस के डायरेक्टर डॉ. नरेन्द्र मेहरा, दूनी कांटा प्रभारी रतन लाल मीना, तुलाई ठेकेदार प्रधान धाकड, समिति लिपिक दिनेश सांमरिया, रामसहाय कीर, किशन लाल चौधरी, किशन लाल मीणा सहित किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d