Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में आई जिले व आसपास की पहली लेटेस्ट 1.5 T एमआरआई...

देवली में आई जिले व आसपास की पहली लेटेस्ट 1.5 T एमआरआई मशीन

स्थानीय महेश नर्सिंग होम व महेश्वरम हॉस्पिटल में मिलेगी जल्द सुविधा


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देवली के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल में जिले की पहली ‘1.5 टी’ लेटेस्ट एमआरआई मशीन पहुंच चुकी है, जिसकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया फिलहाल तेजी से जारी है। इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीन टोंक समेत आसपास के तीन जिलों में नहीं है।

अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि शरीर की महत्वपूर्ण एमआरआई जांचों के लिए अब स्थानीय मरीजों को जयपुर, कोटा या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां तक की समीप के टोंक, केकड़ी और बूंदी जिले में भी यह सुविधा नहीं है। अब उन्हें देवली में ही अत्याधुनिक संसाधनों के साथ उच्च स्तरीय जांच की सुविधा मिल सकेगी, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हॉस्पिटल संचालक डॉ. महेश जिंदल और डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया कि आगामी 3 सप्ताह के भीतर मशीन का संचालन और जांच कार्य पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के गंभीर रोगियों को समय पर और सटीक उपचार मिल सकेगा। आधुनिक चिकित्सा में एमआरआई मशीन का स्थान अहम है।

“यह है 1.5 टी लेटेस्ट मशीन के लाभ”

इस मशीन के माध्यम से शरीर के अंदरूनी अंगों, नसों, हड्डियों और कोमल ऊतकों की स्पष्ट और एचडी क्वालिटी की तस्वीरें प्राप्त होती हैं। यह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों ट्यूमर, स्ट्रोक, स्लिप डिस्क और नसों की सूजन का पता लगाने में सबसे कारगर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक्स-रे या सीटी स्कैन के विपरीत, एमआरआई जांच में किसी भी प्रकार की हानिकारक विकिरण का उपयोग नहीं होता, जिससे यह मरीज के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। यह मशीन लिगामेंट इंजरी और जोड़ों की बारीक चोटों को पकड़ने में भी सक्षम है, जो सामान्य एक्स-रे में दिखाई नहीं देतीं।

देवली में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों का समय और यात्रा पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। इससे पहले भी अस्पताल में सीटी स्कैन सहित कई महत्वपूर्ण जांच भी हो रही है। बता दे कि यहां आधुनिक तकनीक से युक्त मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी है। जहां रोगियों के ऑपरेशन किए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d