Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveदेवली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम : बावड़ी बालाजी मंदिर में उमड़े...

देवली में हनुमान जन्मोत्सव की धूम : बावड़ी बालाजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

भजनों की स्वर लहरियों पर झूमे श्रद्धालु


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में श्री राम भक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिनमें दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बावड़ी के बालाजी मंदिर में बुधवार रात आयोजित विशाल व भव्य भजन संध्या और भव्य शोभायात्रा रही, जिसने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। इससे पहले शाम 4 बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा रवाना हुई। इस शोभायात्रा में भगवान हनुमान की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में अखाड़े के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। शोभायात्रा के दौरान डीजे और बैंड-बाजों पर बज रहे श्री राम और हनुमान के भजनों पर महिलाएं और बच्चे जमकर थिरके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था। रात्रि में आयोजित विशाल भजन संध्या में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ‘छम छम नाचे देखो वीर हनुमान’, ‘भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा’ और ‘मेरे बांके बिहारी लाल ना करियो तुम इतना श्रृंगार’, राम सियाराम सियाराम, जय जय राम जैसे भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। पूरा पाण्डाल ‘जय सियाराम’ और ‘जय हनुमान’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भगवान श्री कृष्ण का मयूर नृत्य व राधा रानी, गोपियों संग नृत्य मनमोहक था। वही भगवान शिव दरबार और उनके समक्ष हुआ नृत्य भी प्रमुख था। सजीव झांकियों के दर्शन और भजनों का यह सिलसिला देर रात तक अनवरत चलता रहा। इस मौके पर हनुमान जी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। इसी तरह बीजासन माता व सांवरिया सेठ की झांकी भी दर्शनों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

जबकि गुरुवार शाम मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसे लेकर ग़त कई दिनों से तैयारी चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d