Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली : रिफाइंड सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के सैंपल लिए

देवली : रिफाइंड सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के सैंपल लिए


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को देवली में प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नन्दन शर्मा ने स्थानीय दुकानों से रिफाइंड सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के नमूने संकलित किए। इन नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भिजवाया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटी तेल, घी, मसाले और दुग्ध उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाकर आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना है। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d