Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से सांवरिया सेठ सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, पूजा अर्चना कर...

देवली से सांवरिया सेठ सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, पूजा अर्चना कर रवाना हुए यात्री

“ढोल बजाए और आतिशबाजी की”


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चित्तौड़गढ़ श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के दर्शनार्थियों की मुराद अब पूरी हो गई है। बुधवार से देवली से सांवरिया जी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। इससे पहले सांवरिया सेठ के श्रद्धालुओं व भक्तों ने जश्न मनाया।

Oplus_16908288

देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि यह सेवा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए सौगात है। बस सेवा के पहले दिन सुबह 5 बजे से ही देवली बस स्टैंड पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नई बस को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाकर तैयार किया गया था। इस पल के साक्षी बनने के लिए शहर के उद्योगपति नवल किशोर मंगल, सांवरिया सेठ देवली मंदिर समिति अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत और पायल बाई किन्नर व कई व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान सांवरिया सेठ के जयकारों के साथ बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूँज और आतिशबाजी के बीच बस को रवाना किया गया। श्रद्धालुओं में इस बस सेवा को लेकर क्रेज देखा गया और पहले ही दिन बस की सभी सीटें पूरी तरह भर गईं।

आलम यह था कि कई श्रद्धालुओं को सीट उपलब्ध न होने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बस के भीतर भी माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा, जहाँ डीजे पर बज रहे भजनों पर यात्री झूमते हुए अपनी यात्रा का आनंद लेते नजर आए। यह बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:30 बजे देवली पहुंचेगी। यहाँ से जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के रास्ते होते हुए यह सुबह 10:40 बजे श्रद्धालुओं को सीधे सांवरिया जी के दरबार पहुँचाएगी। वापसी में यही बस दोपहर 1:15 बजे सांवरिया जी से प्रस्थान करेगी और शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुँचेगी।

इस सीधी सेवा के शुरू होने से अब यात्रियों को बार-बार बसें बदलने की परेशानी और निजी वाहनों के खर्च से राहत मिलेगी। इस अवसर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़, जनसेवा समिति अध्यक्ष कानसिंह, पारस साहू मोंटी, अमरचंद गुप्ता, केपी सिंह समेत भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d