Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनुक्कड़ से मतदान का संदेश, वार्ड 29 में मुकेश महावर का कार्यालय...

नुक्कड़ से मतदान का संदेश, वार्ड 29 में मुकेश महावर का कार्यालय उद्घाटन हुआ

शहरवासियों की टिकी है वार्ड 29 पर नजर


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 29 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार शाम निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश महावर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

महावर ने यह उद्घाटन नन्ही बालिकाओं से कराया। इस दौरान विभिन्न समाज के युवा और वरिष्ठ लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर समर्थन जाहिर किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुति देकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर प्रत्याशी मुकेश कुमार महावर ने कहा कि वे क्षेत्र में केवल विकास कार्यों सर्वाधिक महत्व देंगे। उन्होंने वार्ड के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। महावर ने लोगों को बताया कि उनका चुनाव चिन्ह टेलीफोन है। 

उल्लेखनीय है कि निर्दलीय प्रत्याशी की यह सीट 35 वार्डों में अहम है और शहरवासियों की भी नजर इस पर टिकी है। दरअसल महावर एक बड़े बिजनेसमैन है। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here