Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपायलट के लिए 2 हजार 373 किमी दंडवत : मुख्यमंत्री बनाने की...

पायलट के लिए 2 हजार 373 किमी दंडवत : मुख्यमंत्री बनाने की चाह


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक विधायक सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मनोकामना लेकर द्वारकापुरी की ओर 2 हजार 373 किलोमीटर की लंबी दंडवत यात्रा कर रहे स्वामी राजगीरी महाराज का शनिवार को देवली पहुंचने पर स्वागत किया गया।

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ पारस साहु मोंटी, जिला महासचिव पथिक सेना संगठन सियाराम गुर्जर और सहयोगियों ने महाराज को माला पहनाकर इस संकल्प का अभिनंदन किया। साहू ने बताया कि प्रतिदिन 10 किलोमीटर की दूरी दंडवत करते हुए तय कर रहे महाराज के इस लक्ष्य पर लोगों ने कहा कि पायलट साहब 36 कौम को साथ लेकर चलने वाले जननेता और युवाओं की शान हैं। लिहाजा उनकी मुख्यमंत्री बनने की यह प्रार्थना जन-जन की भावना है। इस दौरान शंकर लाल, जगदीश और अमित गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने महाराज की यात्रा के सफल होने की कामना की। स्वामी राजगिरी धौलपुर निवासी है, जो अपने इस संकल्प को लेकर चार धाम की यात्रा पर निकले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d