Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा में देवली क्षेत्र की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शैक्षणिक क्षेत्र में पहचान बनाई है।
देवली के आर्यन मुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवली की छात्रा पायल मीणा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, विशेष रूप से पायल ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ की छात्रा जिज्ञासा देवतवाल ने भी 96.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेहनत का प्रदर्शन है। इन मेधावी छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधनों में खुशी है।


