देवली में अकीदत के साथ मनाया गया शब-ए-बारात
Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को शबे बारात का पर्व धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश और हारुन अंसारी ने बताया कि इस्लामी हिजरी वर्ष के शाबान माह की 15वीं तारीख को मनाई जाने वाली इस मुकद्दस रात पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों और घरों में विशेष इबादत की। इस मौके पर लोगों ने कब्रिस्तानों, दरगाहों और मस्जिदों में फातिहा पढ़कर अपने पूर्वजों की रूह के लिए मगफिरत और खैर की दुआएं मांगी। इस रात की महत्ता को देखते हुए देर रात तक इबादत का सिलसिला जारी रहा और शाम को गरीबों व यतीमों को खाना खिलाकर पुण्य कमाया गया।



