Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिभाओं का सम्मान और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

प्रतिभाओं का सम्मान और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडा का गोठड़ा में गुरुवार को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

इस समारोह में विद्यालय के कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान न केवल प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, बल्कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का भी तिलक लगाकर और माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह के दौरान राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत गत वर्ष की कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जटाशंकर नागर, ग्रामवासी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मोहम्मद नासीर, व्याख्याता रामलाल माली, मनीराम, रामसागर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश सिंह नरूका ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d