Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक की टक्कर से मौत, लापरवाही का मामला दर्ज कराया

बाइक की टक्कर से मौत, लापरवाही का मामला दर्ज कराया


Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा निवासी व परिवादी गोपाल बलाई ने शुक्रवार को पुलिस थाना देवली में दुर्घटना का मामला दर्ज कराया है।

Oplus_16908288

परिवादी गोपाल बलाई ने रिपोर्ट में बताया कि गत 2 नवंबर को वह अपने पुत्र आजाद मेघवंशी के साथ मोटरसाइकिल पर जयपुर मजदूरी करने जा रहे थे। दौलता मोड अण्डरपास के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने तेज गति और लापरवाही से चलाकर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह और उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें देवली अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें टोंक के सआदत अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनके पुत्र आजाद की मौत हो गई।

परिवादी गोपाल बलाई ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने इलाज और पुत्र के क्रियाकर्म में व्यस्त होने के कारण समय पर रिपोर्ट नहीं दे सके। उन्होंने पुलिस से उक्त दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

जब तक पति नहीं मरा, तब तक पत्नी सिलबट्टे से फोड़ती रही सिर, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d