Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक पं बनवारी लाल शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की हृदयस्पर्शी बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
आयोजक लक्ष्मण जाट व डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि कथा के दौरान पांडाल तब जयकारों से गूंज उठा जब पूतना मोक्ष, माखन चोरी और कालिया दमन प्रसंगों को संगीतबद्ध रूप में प्रस्तुत किया गया। कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री गोवर्धनजी की सजीव झांकी रही। कथा वाचक ने बताया कि किस प्रकार भगवान ने इंद्र का मान-मर्दन कर ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। इसके बाद त विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की गई और भगवान को भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए गोवर्धन जी की परिक्रमा की और धर्म लाभ उठाया।



