Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजकीय विद्यालयों में उत्साह : छात्राओं को सौपी साइकिलें

राजकीय विद्यालयों में उत्साह : छात्राओं को सौपी साइकिलें


Deoli News 25 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना के तहत बुधवार को देवली उपखंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मेगा पीटीएम के दौरान प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा व एसएमसी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वाधिक 61 छात्राओं को साइकिलें सौपी।

इस अवसर पर कक्षा एक से 11 (बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर) का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया, जिसे जानकर अभिभावकों ने खुशी जताई। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में प्रधानाचार्य गुलअफशा व पंचायत समिति सदस्य पिंटू जैन की मौजूदगी में 24 छात्राओं को साइकिलें बाटी गई, जिससे दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं की राह अब आसान होगी।

बंथली : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में प्रधानाचार्या अनीता लाठी व सत्यनारायण चौधरी ने 26 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। इस दौरान प्रभुलाल बैरवा ने विद्यालय को 22 हजार 500 रुपए मूल्य का इनवर्टर सेट भेंट किया, जिनका स्टाफ ने साफा बांधकर सम्मान किया। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी श्रेष्ठ रहा।

देवली गांव : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव में मेगा पीटीएम के अवसर पर प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा व अतिथियों ने कक्षा 9 की 12 छात्राओं को साइकिलें सौपी। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया गया।

देवड़ावास : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा, सरपंच धर्मराज मीणा व पूर्व सरपंच बाबूलाल खाती ने 17 छात्राओं को साइकिलें वितरित की। इस दौरान शाला परिवार व एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d