150 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने के लिए शनिवार को उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम अटल उद्यान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई, जिसके बाद अटल उद्यान में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामुहिक गायन किया गया। उपखण्ड अधिकारी देवली रूबी अंसार द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ दिलाई गई। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज चौधरी एवं थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन में सडक सुरक्षा की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी देवली, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


