Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा फील्ड में बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण राजमहल और देवली शहर के क्षेत्रों में किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने बीएलओ द्वारा मतदाताओं के बीच वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्रों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ को यह निर्देश दिया कि वे गणना प्रपत्रों का वितरण जल्द पूरा करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक मतदाताओं का मैपिंग संबंधी कार्य बीएलओ एप पर जल्द पूरा करें, ताकि पुनरीक्षण अभियान का कार्य समय पर हो सके।

नरेश मीणा बोले, मैं तो मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, अब विधायक की जगह CM क्यों बनना चाहते?


