Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरकारी स्कूल की "लेखनी" ने लिखी सफलता की 'इबारत'

सरकारी स्कूल की “लेखनी” ने लिखी सफलता की ‘इबारत’

12वीं कला संकाय में हासिल किए 96.20% अंक


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी 12वीं कला संकाय के परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा की छात्रा लेखनी गौतम ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन किया।

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सुनील जैन ने बताया कि नासिरदा निवासी लेखनी ने अपनी मेहनत की ‘लेखनी’ से सफलता से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। छात्रा लेखनी गौतम पुत्री मनोज कुमार शर्मा ने कला वर्ग में 96.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन किया है। छात्रा के परीक्षा परिणाम पर नजर डालें तो उन्होंने हिंदी साहित्य में 99, हिंदी अनिवार्य में 98, राजनीति विज्ञान में 97 और इतिहास में 96 अंक हासिल कर अपनी मेधावी क्षमता का प्रदर्शन किया है। लेखनी की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए छात्रा को बधाई दी है।

छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के टीचर्स के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है। वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि शिक्षकों द्वारा मॉडल टेस्ट पेपर बनाकर तैयारी करने की रणनीति से लेखनी को यह सफलता मिली है। वहीं छात्रा अपने स्तर पर भी प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d