Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया अनन्या हॉस्पिटल के पास स्थित स्मार्ट फ्यूचर पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र के लिए नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
निदेशक गुलाम अली ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने इस बार भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। संस्थान की मुख्य विशेषता यहाँ के बच्चों पर दिया जाने वाला व्यक्तिगत ध्यान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है। विद्यालय प्रशासन का मुख्य लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। इसके लिए स्कूल में अनुभवी शिक्षकों की टीम नियुक्त की गई है विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए आरामदायक और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध है। इसके साथ ही बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक संसाधन और बुनियादी सुविधाएं परिसर में मौजूद हैं। उन्होंने ने बताया कि अनन्या हॉस्पिटल के पास, गुर्जर मोहल्ला मुख्य मार्ग स्थित इस कैंपस में नए प्रवेश के लिए अभिभावक कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।



