Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk1101 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, तेजाजी मंदिर में बुधवार से...

1101 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, तेजाजी मंदिर में बुधवार से होगा आयोजन

कलश यात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में नवनिर्मित मंदिर में श्री खाटू श्याम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्याम सेवा समिति के अनुसार नवनिर्मित मंदिर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 7 फरवरी को विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। साथ ही कथावाचक अनिरुद्ध खांडल द्वारा नानी बाई को मायरो का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक धार्मिक आयोजन एवं कथा का आयोजन किया जाएगा।

वीर तेजाजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 4 फरवरी से

क्षेत्र के बड़ला गांव में लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल तेजा मेले को लेकर उत्साह है। आयोजन समिति से जुड़े पोलूराम चौधरी के अनुसार इसका शुभारंभ 4 फरवरी को सुबह 9:15 बजे बालाजी मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। इसी रात्रि को बूंदी के कलाकारों द्वारा पारंपरिक तेजा गायन और अलगोजा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 6 फरवरी को विशाल भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें गायक पूरणमल गुर्जर भजनों की सरिता बहाएंगे।

वहीं सपना कोटा व अर्चना द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मुख्य आकर्षण 7 फरवरी को रहेगा, जब सुबह सवा सात बजे मंदिर से भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी। इसी दिन सुबह 9:15 बजे से विशाल मेले का आयोजन होगा और दोपहर 12:15 बजे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा व शिखर कलश स्थापना का मुख्य विधान संपन्न किया जाएगा। इसके बाद अपरान्ह 3:15 बजे से बालाजी मंदिर परिसर में प्रसादी भंडारे का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d