Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशिक्षिका के निलंबन पर आक्रोश, दी चेतावनी

शिक्षिका के निलंबन पर आक्रोश, दी चेतावनी


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अम्बेडकर विचार मंच देवली ने बारां प्रकरण में शिक्षिका हेमलता को निलंबित किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इससे पहले मंच कार्यकर्ता जुलुस के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि उक्त शिक्षिका को मनमाने तरीके से निलंबित किया गया है। मंच ने शिक्षिका को जल्द से जल्द बहाल करने, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने व असंवेधानिक आदेश जारी करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने क़ी मांग क़ी है। वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन के साथ राजस्थान बंद क़ी चेतावनी दी है। ज्ञापन सौपने में अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, संगठन मंत्री रमेश मीणा, गोपाल सिंह, गणेश मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा, रामकिशन बैरवा, शिक्षक संघ अम्बेडकर ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम वर्मा, सोमाराम बैरवा, अध्यक्ष रैगर समाज समिति बन्नालाल वर्मा, मोहनलाल, महेंद्र बैरवा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d