Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationबिजली बचत से पृथ्वी संरक्षण का संदेश, मतदान के लिए रंगोली बनाई

बिजली बचत से पृथ्वी संरक्षण का संदेश, मतदान के लिए रंगोली बनाई


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी सखी सहेली शाखा देवली की सदस्यों ने पृथ्वी दिवस पर सोमवार रात को 8:30 से 9:30 तक एक घंटे अपने-अपने घरों की बिजली बंद रखी।

वहीं बिजली की बचत द्वारा किए गए सकारात्मक कार्य पर्यावरण व पृथ्वी को समर्पित किया। सभी ने पृथ्वी की रक्षा को सामूहिक दायित्व समझते हुए इसके सम्मान और देखभाल का संकल्प लिया। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बताया कि यह कार्य राष्ट्रीय मुहिम हरित घड़ी के अंर्तगत किया गया। वहीं गर्मी को देखते हुए क्लब की सभी सदस्यों द्वारा पशु पक्षियों के दाने-पानी की व्यवस्था की व 51 परिंडे बांधे गए।

रंगोली बनाकर दीपदान किया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में सतरंगी सप्ताह के सातवें दिन मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली बनाई। दीपदान कर लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट, का संदेश देकर महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर आँगनबाडी कार्यकता कौशल्या ईन्द्रा शर्मा, संगीता, बीएलओ अनिल कुमार, शिवपाल मीणा, पंचायत सहायक सीमा जाट, ग्राम विकास अधिकारी निर्मला थी। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी व शिक्षक सुगनचन्द कुमावत ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d