Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceअश्वपालकों ने खुले छोड़ दिए घोड़े, हादसे का सबब

अश्वपालकों ने खुले छोड़ दिए घोड़े, हादसे का सबब


Deoli news 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले कुछ दिनों से देवली व आसपास के अश्वपालकों ने अपने अश्व बाजार में खुला छोड़ दिए हैं। जिनसे हादसा होने का सबब बन रहा है। लेकिन अश्वपालक बेपरवाह है।

लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह देखा गया कि आसपास के अश्वपालकों ने इन अश्वों को मार्केट में खुला छोड़ दिया है। यह घोड़े घूमते घूमते मुख्य बाजार, गलियों में जा रहे हैं। जिनके पैर भी खुले है। जहां कई बार स्वान की ओर से उनका पीछा किए जाने पर घोड़े दौड़ने लग जाते हैं। दरअसल घोड़े तेज दौड़ने वाले पशु है। जिनकी तेज रफ्तार से बच्चे कुचले जा सकते हैं। वहीं वाहन चालकों के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन बेपरवाह अश्वपालकों ने इन्हें खुला छोड़ दिया है। शुक्रवार को भी अग्रवाल धर्मशाला के पास एक सफेद रंग का अश्व खुले में घूमता देखा गया। जिसके पीछे स्वान लग गए। ऐसी ही स्थिति में हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d