Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damतीन दिनों से डेम का जलस्तर थमा

तीन दिनों से डेम का जलस्तर थमा


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के महत्वपूर्ण बांधों में शुमार बीसलपुर डेम में पिछले तीन दिनों से जल स्तर एक बिंदु पर थम चुका है।

खास बात यह है कि पिछले तीन दिनों में डेम में नए पानी की आवक हुई है और न ही कटौती हुई।बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शनिवार सुबह बीसलपुर डेम का जल स्तर आरएल 310.26 मीटर है। यही जलस्तर गत शुक्रवार व गुरुवार को भी रहा। इस जलस्तर के अनुसार डेम फिलहाल 11.515 टीएमसी पानी है, जो की कुल भराव क्षमता का 29.75 प्रतिशत है। अब तक डेम क्षेत्र में 449 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि डेम के प्रमुख जल स्रोत मांडलगढ़ के बीगोद स्थित त्रिवेणी पर गेज शून्य है। त्रिवेणी से पानी की आवक नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि बीसलपुर डैम के अहम कैचमेंट एरिया से बारिश का पानी त्रिवेणी होकर यहां पहुंचता है। त्रिवेणी पर चलने वाले गेज से से परियोजना के अभियंताओं को आवक का अनुमान लगता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d